logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"सचिन वाझे एक आतंकवादी, फडणवीस ले रहे उसकी मदद"; अनिल देशमुख ने चांदीवाला की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग


नागपुर: काटोल विधायक अनिल देशमुख और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच वार पलटवार का दौर जारी है। एक तरफ जहाँ देशमुख फडणवीस पर लगातार आरोप लगा रहे हैं, दूसरी तरफ फडणवीस सहित भाजपा देशमुख पर पलटवार कर रही है। इन्हीं सब के बीच सचिन वझे के दावे ने सियासत को और गर्मा दिया है। रविवार को देशमुख ने एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पर हमला बोला है। सचिन वझे को आतंकवादी बताते हुए देशमुख ने कहा कि, "फडणवीस दो हत्याओं के आरोपों की मदद ले रहे और उसे आरोप लगाने के लिए कह रहे हैं।" इसी के साथ देशमुख ने राज्य सरकार से जस्टिस चांदीवाला की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की अपनी मांग दोहराई। 

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "तीन साल पहले वो देवेंद्र फड़णवीस ही थे जिन्होंने सचिन वाजे और परमबीर सिंह पर मुझ पर आरोप लगवाए थे. शनिवार को सचिन वाझे ने वही आरोप लगाए हैं जो तीन साल पहले देवेन्द्र फड़णवीस ने उनसे लगाने को कहा था। जब मेरे ऊपर आरोप लगे तो मैंने खुद मुख्यमंत्री से कहा कि आरोपों की जांच होनी चाहिए।"

 उन्होंने आगे कहा, 'उस समय सरकार ने हाई कोर्ट के जज चांदीवाल को जांच के आदेश दिये थे. जस्टिस चांदीवाल ने 11 महीने तक पूरे मामले की जांच की। चांदीवाल ने 11 महीने तक जांच कर दो साल पहले सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। वह रिपोर्ट फिलहाल गृह कार्यालय के पास है। मैं फिर मांग करता हूं कि सरकार चांदीवाल कमेटी की रिपोर्ट सामने लाए. यह 1400 पन्नों की रिपोर्ट है। राज्य सरकारें चांदीवाल कमेटी की रिपोर्ट नहीं लातीं। मैं उनसे उस रिपोर्ट को जनता के सामने लाने का अनुरोध करता हूं।"

सचिन वझे को आतंकवादी बताते हुए देशमुख ने कहा, "सचिन वाज़े एक आतंकवादी है, जिस पर दो हत्याओं का आरोप है। आश्चर्य की बात है कि ऐसे सचिन वाझे की मदद देवेन्द्र फडनवीस को लेनी पड़ रही है। सचिन वाझे जैसे आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति पर आरोप लगाने के लिए कहा जा रहा है। ये आरोप देवेन्द्र फड़णवीस के इशारे पर लगाए जा रहे हैं।"

क्या कहा था सचिन वझे ने?

देशमुख को लेकर शनिवार को वझे ने बड़ा दावा किया था। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वाझे ने कहा, "वहां जो कुछ भी है वह सबूत है. वे अपने पीए के माध्यम से पैसे लेते थे. इस संबंध में सीबीआई के पास सबूत भी हैं. मैंने गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को भी पत्र लिखा है।' यह सभी मामलों में उनके खिलाफ गया है।' साथ ही मैं इस मामले में नार्को टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हूं और मैंने एक पत्र लिखा है, उसमें जयंत पाटिल का भी नाम है।"