logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

साकोली विधानसभा सीट को लेकर भाजपा में बगावत के सुर, कार्यकर्ताओं ने बाहरी उम्मीदवार देने पर सामूहिक इस्तीफे का किया ऐलान


भंडारा: भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक भंडारा जिले की साकोली विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बगावत का रुख अपना हुआ है। बाहरी उम्मीदवार की चर्चा से आहत कार्यकर्ताओं ने भाजपा से उम्मीदवार देने की मांग पार्टी शीर्ष नेतृत्व से की है। वहीं ऐसा नहीं करने पर सामुहिक इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी है।

साकोली विधानसभा सीट राज्य की प्रमुख और चर्चित विधानसभा सीटों में से एक है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले यहां से विधायक हैं। आगमी चुनाव में वह फिर यहां से ताल ठोकते हुए दिखाई देंगे। वहीं भाजपा अभी तक सीट के लिए उम्मीदवार तक ढूंढ पाई है। चुनाव में टिकट के लिए भाजपा के कई नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से संपर्क किया है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।

इसी बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि, भाजपा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के किसी नेता को भाजपा में शामिल करा उसे यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है। खबर आने के बाद से विधानसभा के भाजपा नेताओं ने बगावती रुख अपना लिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, पार्टी भाजपा से ही किसी नेता को यहां से प्रत्याशी बनाए। नहीं हो तो पार्टी से किसी वरिष्ठ नेता को यहां से चुनाव लड़ाए। 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि, किसी बाहरी को उम्मदीवार बनाया गया तो वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यहीं नहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां तक चेतवानी दे दी है कि, अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह सामुहिक इस्तीफा  दे देंगे।

भाजपा के अंतर्कलह से कांग्रेस खुश

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से राज्यमंत्री रहे परिणय फूके को टिकट दिया था। चुनाव बेहद करीबी रहा। हालांकि, आखिरी के चरणों में फूके को हार का सामना करन पड़ा और नाना पटोले छह हज़ार वोटों से चुनाव जीत गए। वहीं इस बार उम्मीदवार को लेकर भाजपा में पहले से विवाद शुरू हो गया है। इस विवाद से भाजपा में शुरु अंतर्कलह सामने आ गई है। वहीं भाजपा में चल रहे विवाद को देखकर कांग्रेस काफी खुश है।