logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीनों दलों के गठबंधन में मन मुताबिक चीजे हो जरुरी नहीं, मंत्री अब्दुल सत्तार बोले- शिंदे गुट को मिलेगी 13 सीटें


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। लेकिन महाराष्ट्र में सीटों का बटवारा नहीं हो पाया है। महायुति में शामिल तीनों पार्टियों में सीट बटवारे कोलेकर खींचतान का दौर जारी है।  इसी बीच राज्य अल्पसंख्यक मंत्री मंत्री अब्दुल सत्तर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "महायती में तीन दाल जब साथ आएं हैं तो जरुरी नहीं की सभी की मनमुताबिक चीजें हों। हालांकि, जब तीनों पार्टियां साथ बैठेगी की सीटों का बटवारा होगा और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।" इसी के सात सत्तार ने शिवसेना को 13 सीट मिलने का दावा किया। 

सत्तार गुरुवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। सत्तार ने कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रतिदिन 18 घंटे काम कर रहे हैं। उनके साथ 13 सांसद, 40 विधायक और 10 निर्दलीय विधायक हैं. तो हमें 13 से ऊपर सीटें मिलेंगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से बात की. इसलिए संभाजीनगर की जगह हमारी ही रहेगी. एकनाथ शिंदे के धनुष-बाण के बिना कोई विकल्प नहीं है।"

शिवसेना के उम्मीदवारों का कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर सत्तार ने कहा,"जिन लोगों को कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ने की इक्छा है या उन्हें याद आरही है उन्हें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलना चाहिए और उनसे बात करनी चाहिए। इसी के साथ वह क्या कहते हैं, फिर बताना चाहिए।"