logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"मुझे किसी से पैसे लेने की जरूरत नहीं", संजय राउत की आलाकमान से शिकायत करेंगे विकास ठाकरे


नागपुर: शिवसेना नेता संजय राउत के किए दावे को कांग्रेस नेता और नागपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी विकास ठाकरे ने झूठा करार दिया है। ठाकरे ने कहा कि, यह मेरा नौवां चुनाव है, मुझे किसी की रसद की जरूरत नहीं है। इसी के साथ ठाकरे द्वारा किए दावे के सबूत पेश करने की चुनौती दी।

ज्ञात हो कि, संजय राउत ने अपने 'रोकटोक' में भारतीय जनता पार्टी को लेकर गंभीर दावे किए हैं. इसमें दावा किया गया कि मोदी, शाह, फड़नवीस ने नागपुर में गडकरी को हराने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को रसद मुहैया कराई। 

ठाकरे ने कहा, वे किस आधार पर लिखते हैं कि राउत को अघाड़ी धर्म का पालन करना चाहिए और बिना कोई सबूत दिए कांग्रेस को रसद मुहैया करानी चाहिए। उन्हें नागपुर के बारे में कुछ नहीं पता. वे वफ़ल बोलते हैं. मैंने कभी किसी की रसद नहीं ली और मुझे किसी की रसद की जरूरत नहीं है। राउत ने पहले भी गडकरी के प्रति सहानभूति दिखाते रहते हैं,  और अब चुनाव के बाद भी वह ऐसा ही करते हैं. यह पता नहीं चल पाया है कि वह महाविकास अघाड़ी के साथ हैं या फिर गडकरी के साथ। इसी के साथ ठाकरेे ने इस बात की शिकायत पार्टी के शीश नेतृत्व से करने की बात कही है।