logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राऊत के आरोप निराधार, तनाजी सावंत बोले- मांगे माफी नहीं तो करुंगा मानहानि का दावा


नागपुर: शिवसेना उद्धव गुट नेता संजय राउत ने स्वास्थ्य मंत्री तनाज़ी सावंत पर तबादले और भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। राउत के इस आरोप पर सावंत ने जवाब दीया है। उन्होंने कहा कि, विभाग में बेहद पारदर्शी तरीके से भर्तियां की गई है। महाराष्ट्र पहला राज्य बना जिसके स्वास्थ्य विभाग ने एप के माध्यम से भर्ती की। इसी के साथ उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा कि, आने वाले दो दिनों में संजय राउत ने विभाग से माफी नही मांगी तो उनपर मानहानि का केस दर्ज़ कराऊंगा।

ज्ञात हो कि, मंगलवार को संजय राऊत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में तबादलों और भर्ती के नाम पर पैसे की वसूली करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्रालय उगाही का अड्डा बन गया है। यहां पैसे लेकर अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति की जा रही है। 

उद्धव गुट नेता के आरोप पर बोलते हुए सावंत ने कहा, "विभाग में बेहद पारदर्शिता के साथ तबादले किए हैं। जो आरोप एक पत्रकार और सांसद द्वारा लगाए गए हैं वह पूरी तरह निराधार है।"

उन्होंने कहा कि, राज्य भर के स्वास्थ्य विभग में 20 से 22 प्रतिषत पद खाली पड़े हैं। जिन्हें भरने के लिए और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मुहैया कराने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया गया है। 

दो दिनों में मांगे माफी नही तो मानहानि का दावा

सावंत ने कहा कि, संजय राऊत ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। विधानसभा का सत्र शूरु होने से पहले मंत्रियों पर आरोप लगा देना और पुरे सत्र के दौरान उसको लेकर हंगामा करना। इसी उद्देश्य के चलते यह झूठे आरोप लगाए गाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि,  अगर राऊत ने आने वाले दो दिनों में मेरे विभाग से माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर मानहानि का दांव ठोकूंगा।