logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संजय राउत के बदले सुर; क्या फडणवीस और ठाकरे की दूरिया होंगी खत्म? ठाकरे सेना के नेता ने की बड़ी घोषणा


नागपुर: शिवसेना उबाठा नेता संजय राउत ने नागपुर में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शिवसेना उबाठा नगर निगम का चुनाव, राज्य में सभी जगह अपने दम पर लड़ेगी। इसी के साथ गढ़चिरोली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किए गए विकास कामों की तारीफ शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने की। संजय राउत नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के अच्छे कार्यों को विपक्षी दल को सकारात्मक दृष्टि से देखना चाहिए। 

संजय राउत ने पत्रकारों से नगर निगम चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया। इसका उत्तर देते हुए उन्होंने घोषणा कर दी कि वह सीधी लड़ाई लड़ेंगे लेकिन अपने दम पर। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “मुंबई से लेकर नागपुर तक हम नगर निगम चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे। हम मुंबई सहित नागपुर नगर निगम हम अपने दम पर लड़ेंगे, जो होगा वह होगा, एक बार हमें देखना है।”

वहीं, मुख्यमंत्री की तारीफ करने की बात पर राउत ने कहा, “यह सच है कि महाराष्ट्र की राजनीति में हमने हमेशा संस्कार और संस्कृति का पालन किया है। सरकार के अच्छे कार्यों को विपक्षी दल को सकारात्मक दृष्टि से देखना चाहिए। इसलिए हमने गढ़चिरोली में देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू किए गए कामों की प्रशंसा की।”

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में परंपरा है कि बिना व्यक्तिगत दुश्मनी के राजनीति की जानी चाहिए। लेकिन ये तो मानना ​​ही पड़ेगा कि बीजेपी ने दुर्भाग्य से उस परंपरा को तोड़ दिया। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले दायर किये। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया।”

वहीं, बीजेपी से मित्रता की बात पर राउत ने कहा, “न तो कोई स्थायी शत्रु है और न ही कोई स्थायी मित्र। हम 25 साल तक दोस्त थे। हम बीजेपी के सबसे भरोसेमंद दोस्त थे। लेकिन अब दोस्त नहीं हैं। महाराष्ट्र में ऐसे कई दिग्गज नेता हुए जिन्होंने कभी बदले की राजनीति नहीं की। केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल कर विपक्ष को जेल नहीं भेजा गया। इसकी शुरुआत बीजेपी ने महाराष्ट्र में की। अब वे सुधरेंगे, पर्यावरण संतुलित करेंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।”

राउत ने कहा, “ये कोई संकेत नहीं है, हम ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल गंदा न हो। हमें फड़णवीस के नेतृत्व से अच्छी उम्मीदें थीं। लेकिन उस दौरान वे ऐसे लोगों से घिरे रहे, जिन्होंने फड़णवीस की छवि को पूरी तरह से धूमिल कर दिया।”  

देखें वीडियो: