logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनडीए में शामिल होंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिया बड़ा ऑफर


नंदुरबार: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शरद पवार (Sharad Pawar) और उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) को बड़ा ऑफर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, "कांग्रेस (Congress) में अपनी पार्टी का विलय करने से अच्छा  एनडीए  शामिल हो जाइये और अपने सपने को पूरा करिये।" प्रधानमंत्री शुक्रवार को नंदुरबार से महायुति उम्मीदवार हिना गावित (Heena Gawit) प्रचार के पहुंचे थे, जहां सभा में बोलते हुए यह बात कही। 

प्रधानमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र के एक बड़े नेता 40 से 50 साल से राजनीति में हैं। फिलहाल वे कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। बारामती चुनाव के बाद वे चिंतित होंगे। उन्होंने कई अच्छे लोगों के साथ कुछ विचारों का आदान-प्रदान किया होगा और यह बयान दिया होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि, "अगर उन्हें 4 जून के बाद राजनीति में बने रहना है तो उन्होंने सोचा होगा कि छोटी पार्टियों को कांग्रेस में विलय करना होगा।"

पीएम ने आगे कहा, "शरद पवार ने कहा था कि छोटे क्षेत्रीय दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। उनके बयान का मतलब है कि नकली एनसीपी और नकली शिवसेना ने कांग्रेस में विलय का मन बना लिया है। हालांकि, मैं उनसे कहता हूं कि 4 जून के बाद कांग्रेस के साथ जाने के बजाय अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ आएं। सभी सपने सच होंगे।"

क्या कहा था शरद पवार ने?

एक चुनावी सभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "अगले दो सालों में कई क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस के करीब होंगी या उन्हें लगेगा कि कांग्रेस में विलय का विकल्प उनकी पार्टी के लिए सबसे अच्छा है।" वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस में विलय के सवाल पर पवार ने कहा, ''मुझे कांग्रेस और हममें कोई अंतर नहीं दिखता। वैचारिक रूप से हम गांधी, नेहरू विचारधारा के हैं। अब मैं कुछ नहीं कहता। मैं सहकर्मियों से सलाह किए बिना कुछ नहीं कहूंगा। वैचारिक रूप से हम उनके (कांग्रेस) करीब हैं। पार्टी के संबंध में आगे के सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाएंगे।”