logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

चरण वाघमारे अब बजाएंगे तुतारी, शरद पवार की मौजुदगी में एनसीपी में शामिल


भंडारा: पूर्व विधायक चरण वाघमारे आखिरकार शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष में शामिल हो गए हैं। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वाघमारे का एनसीपी में शामिल होना महायुति के लिए बड़ा झटका है। आगमी विधानसभा चुनाव में पवार वाघमारे को तुमसर से टिकट दे सकती हैं, जिसके कारण वर्तमान विधायक राजू करेमोरे के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

ज्ञात हो कि, 2014 में वाघमारे भाजपा की टिकट पर तुमसर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। हालांकि, 2019 में उनका टिकट काट दिया गया। जिसके बाद वह आगामी चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। वहीं भाजपा उम्मीदवार अपनी ज़मानत नहीं बचा पाया। चुनाव हारने के बाद वाघमारे ने पहले खुद की पार्टी बनाई, इसके बाद 2017 में वह के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिती में शामिल हो गए थे। हालांकि, तेलंगाना में हार के बाद वाघमारे का बीआरएस से मोह भंग हो गया और बाद में पार्टी को राम-राम कर दिया।