logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के सांसद सुरेश म्हात्रे, बढ़ेंगे अजित पवार के मंत्री?


मुंबई: मुख्यमंत्री के चयन की चर्चाओं के बीच देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित सागर बंगले में उनसे मुलाकात करने वाले नेताओं की लाइन भी बढ़ गई है। किंतु आज इन नेताओं में शरद गुट के एक नेता भी फडणवीस से मिलने पहुंचे। अब इस मुलाकात के बाद कई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

एनसीपी शरद चंद्र पवार की पार्टी के भिवंडी सांसद सुरेश उर्फ ​​बाल्या मामा म्हात्रे आज देवेंद्र फड़णवीस से मिलने सागर बंगले पर पहुंचे। उन्होंने कहा है कि वह केवल सदिच्छा भेंट देने फडणवीस से मिले। दिलचस्प बात यह है कि ऐसी चर्चा है कि शरद पवार गुट के कुछ नेता अजित पवार की पार्टी में शामिल होंगे। आज बाल्या मामा म्हात्रे की फड़णवीस से मुलाकात इन चर्चाओं को और बल देती नजर आ रही है।

कई दिग्गज नेताओं ने की फडणवीस से मुलाकात

सागर बंगले पर कई नेताओं ने फड़णवीस से मुलाकात की है. बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, गिरीश महाजन, शिंदे गुट के राजेंद्र राऊत, एनसीपी के प्रताप पाटिल चिखलीकर, सांसद अनिल बोंडे ने सागर बंगले पर पहुंचकर देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की है. सागर बंगले पर नेताओं के साथ देवेन्द्र फड़णवीस की मुलाकात का दौर सचमुच जोरों पर है. चर्चा है कि ये नेता मंत्री पद के लिए लॉबिंग कर रहे हैं.