logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

PM मोदी के बयान पर शरद पवार का तंज, पलटवार करते मुनगंटीवार बोले- उनका सपना नहीं होगा पूरा


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लाल किले के प्राचीर से 2024 में दोबारा सत्ता में आने का ऐलान किया। पीएम के इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार (Sharad pawar) ने तंज कस्ते हुए कहा कि, लगता है उन्होंने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मार्गदर्शन लिया है। पवार के इस बयान पर पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने पलटवार किया है। मुनगंटीवार ने कहा, “पवार साहब द्वारा दिए ऐसे बयानों से उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा।” मुनगंटीवार बुधवार को नागपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। 

वडेट्टीवार ने कहा, “जैसे कोई छात्र अपने परिजनों से बात करते हुए कहता है मैं पास होने वाला हूँ। उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आम जनता जो उनका परिवार है उससे कहा कि, 2024 में वह दोबारा लालकिले की प्राचीर से झंडा फहराएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के यह बात कहने पर यह साबित होता है कि, विपक्ष के किसी भी नेता के अंदर 2024 में झंडा फहराने का दम नहीं है। और जो नौ सालों में काम किया है उसे जनता को बताना तो जरुरी ही है।”