शिंदे सरकार ने परशुराम और महाराणा प्रताप आर्थिक विकास निगम को दी मंजूरी, 50 करोड़ भी किये आवंटित

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले महायुति सरकार बड़े-बड़े निर्णय ले रही है। सरकार ने बड़ी पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए ब्राह्मण समाज और क्षत्रिय समाज के विकास के लिए आर्थिक विकास मंडल को बनाने की मंजूरी दे दी। सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में मंडल निर्माण के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। यही नहीं दोनों मंडलों के लिए 50 करोड़ रूपये भी आवंटित कर दिया गया है।

admin
News Admin