logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

छत्रपति संभाजी महाराज को लेकर शिंदे के विधायक का विवादित बयान, हर जगह से हो रही आलोचना, नेता ने मांगी माफी


बुलढाणा: हिंदी के मुद्दे पर बोलते हुए शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। संजय गायकवाड़ ने छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज का हवाला देते हुए उनकी जबान फिसल गई। उनके इस बयान के बाद उन आलोचना हो रही है और हर जगह से टिप्पणियां की झड़ी लग गई है।    

हिंदी के मुद्दे पर बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा, “यदि आप दुनिया में जीवित रहना चाहते हैं तो आपको सभी भाषाएँ जाननी होंगी। क्या छत्रपति संभाजी महाराज 16 भाषाएँ सीखने वाले मूर्ख थे? छत्रपति शिवाजी महाराज बहुभाषी थे। तारा रानी, ​​येसुबाई, जीजाऊ मासासाहेब, इन सभी ने कई भाषाएं सीखीं, क्या ये सभी लोग मूर्ख थे?

गायकवाड़ ने आगे कहा कि भाषा के मुद्दे पर राजनीति करना गलत है। विपक्ष अब संजय गायकवाड़ के इस बयान की आलोचना कर रहा है। विजय वडेट्टीवार ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि संजय गायकवाड़ की बुद्धि दिवालिया हो गई है। इस बीच, विधायक गायकवाड़ की राज्य भर में आलोचना हो रही है। वहीं संजय गायकवाड़ ने अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए अपने बयान को वापस लेते हुए शिवभक्तों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “मैं उन शिव भक्तों से क्षमा मांगता हूं जिनकी भावनाएं इस बयान से आहत हुई हैं।”