logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में आपत्तिजनक कविता लिखने वाले कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना का चप्पल मारो आंदोलन


अकोला: शिवसेना के उपनेता एवं जिला संपर्क प्रमुख और पूर्व विधायक गोपीकिशन बाजोरिया ने महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे के बारे में आपत्तिजनक एवं निंदनीय कविताएं लिखने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ जिला शिवसेना की ओर से जूते मारो आंदोलन का नेतृत्व किया. यह विरोध प्रदर्शन अकोला के बस स्टैंड के पास किया गया.

अकोला शिवसेना ने कुणाल कामरा जैसे बातूनी नायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस मौके पर कुणाल कामरा की फोटो संलग्न कर उसके आपत्तिजनक बयान की निंदा की गई और उसकी तस्वीर पर चप्पल जूते मारकर विरोध जताया गया. 

विरोध प्रदर्शन में युवा सेना सचिव विट्ठल सराप, महानगर प्रमुख योगेश अग्रवाल, शहर प्रमुख रमेश गायकवाड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य पांडे गुरुजी, गजानन फुंडकर, मेडिकल सेल के प्रमुख डॉ. केलकर और सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित थे.