logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवसेना नेता संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, PM मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर शिवसेना उद्धव गुट नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को भारी पड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पीएम के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर राउत के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धर्मपाल मेश्राम (Dharmpal Meshram) ने नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल (Dr. Ravindra Singhal) को मेल कर उबाठा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

क्या कहा था राउत ने?
बुधवार को राउत अहमदनगर में महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार नीलेश लंके का प्रचार करने पहुंचे। जहां सभा को संबोधित करते हुए राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना औरंगजेब से की। राउत ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ। आप इतिहास देखिए, औरंगजेब का जन्म नरेन्द्र मोदी के गांव में हुआ है। अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था।"

राउत ने आगे कहा, "गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ, यही कारण है कि वह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है। हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ दी। मोदी तू क्या चीज है? मोदी तू कौन है?"