logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

आरोपी वाल्मीक कराड के पुतले को फ्लाईओवर पर लटकाकर फांसी देते हुए शिवसेना का विरोध प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई करने की मांग


अकोला: शिवसेना द्वारा बीड जिले के मस्साजोग में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोपी वाल्मीक कराड के पुतले को फांसी देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसैनिकों ने इस हत्याकांड के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। यह विरोध प्रदर्शन बस स्टेशन के सामने मदनलाल ढींगरा चौक पर किया गया।

संतोष देशमुख, लगातार तीन वर्षों तक बीड जिले के केज तहसील में मस्साजोग के सरपंच थे। उनका अपहरण कर लिया गया और बेरहमी से हत्या कर दी गई। सरपंच देशमुख हत्या मामले में आरोप पत्र में आरोपी नंबर 1 के रूप में वाल्मीक कराड को नामित किया गया है। वह राष्ट्रवादी अजित पवार गुट के नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी माने जाते हैं। वहीं, महायुति के घटक दल शिंदे गुट ने भी इस हत्याकांड को लेकर जिले में विरोध प्रदर्शन किया। इसलिए अजित पवार गुट और शिंदे गुट के बीच सियासी खींचतान के संकेत मिल रहे हैं।

आरोपियों ने क्रूरता की पराकाष्ठा के पार जाकर देशमुख की हत्या कर दी। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ गुस्से की लहर फैल गई है। शिवसैनिकों ने फ्लाईओवर पर आरोपी वाल्मीक कराड का प्रतीकात्मक पुतला लटकाया गया। पुतले पर चप्पल मारते हुए कराड के खिलाफ नारे लगाए। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीड में संतोष देशमुख हत्याकांड आम आदमी को झकझोर देने वाला है। आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। इन हत्या के वीडियो और तस्वीरें वायरल की गईं। शिवसेना जिला प्रमुख अश्विन नवले ने सवाल कि ऐसे अपराधियों के खौफ से सामान्य नागरिक कैसे जिए?