logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ईंधन की बढे दामों को लेकर शिवसेना का मेलोडी आंदोलन, नागरिकों को चॉकलेट बांटकर सरकार का किया विरोध


नागपुर: देश में बढ़ते ईंधन (Fuel's) के दाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के विदेशी दौरे को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shivsena Uddhav Balasaheb Thackeray) ने नागपुर में मेलोडी आंदोलन (Melody Protest) किया। शहर के वैराइटी चौका पर आयोजित इस आंदोलन में शिवसेना नेताओं ने नागरिकों को मेलोडी चॉकलेट बांटी और मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 

खाड़ी देशो में शुरू युद्ध के कारण देश में ईंधन का संकट बना हुआ है। कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में चार रूपये की बढ़ोतरी की है। देश में इंन्धन के बढे दामों  सहित एलपीजी सिलेंडर को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है और सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहा है। इसी के मद्देनजर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने नागपूर शहर के वैराइटी चौक पर मेलोडी आंदोलन दिया।

शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता काली पट्टी और मेलोडी चॉकलेट लेकर पहुंचे और आंदोलन किया। इस दौरान शिवसेना नेताओं ने मोदी सरकार पर देश को आर्थिक संकट में डालने का आरोप लगाया। यही नहीं शिवसेना नेताओं ने नागरिको को मेलोडी चॉकलेट भी बाँटें।