logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

शिवसेना ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, विदर्भ की इतनी सीटों पर किया दावा


यवतमाल: राज्य में जल्द ही विधानसभा के चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं। जिसको देखते हुए राज्य की तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कौन किस और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसको लेकर भी बातचीत का दौरा दोनों प्रमुख गठबंधनों में जारी है। इसी बीच शिवसेना (Shivsena) ने विदर्भ (Vidarbha) को लेकर बड़ी मांग कर दी है। शिंदे गुट (Shinde Group) ने विदर्भ की 62 सीटों में से आधे सीट पर दावा कर दिया है। पार्टी नेता और मंत्री संजय राठोड ने कहा कि, "विदर्भ की 24 सीटों पर हम मजबूत हैं और हम वहां चुनाव लड़ेंगे।"

विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने जमीन पर अपनी स्थिति का आकलन करने के लिए सर्वे करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ शिवसेना ने भी विदर्भ की 62 सीटों पर सर्वे कार्य है। सर्वे की जानकारी देते हुए मंत्री राठोड ने कहा कि, "विदर्भ की 24 सीटों पर हमारी अच्छी स्थिति है. इसलिए हम महागठबंधन में 24 सीटों पर लड़ने जा रहे हैं।" राठौड़ ने कहा, हम अपने सहयोगी को समझाएंगे।

बढ़ी भाजपा की मुश्किलें 

आमतौर पर भाजपा शिवसेना के साथ चुनाव लड़ती है। हालांकि, इस बार स्थिति बदल गई है। गठबंधन में तीन बड़ी पार्टी शामिल है। शिवसेना, भाजपा के साथ अब एनसीपी भी गठबंधन का हिस्सा है। पिछले दिनों जन सम्मान यात्रा के जरिये अजित पवार ने विदर्भ का दौरा किया और अपनी दावेदारी को पेश किया। वहीं अब शिवसेना के सीटों पर दावा कर दिया है। 24 सीटों पर शिंदे गुट के दावे से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है। बेशक, सवाल यह है कि यह दावा दोनों पक्षों को कितना स्वीकार्य है।