logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस के लिए शिवराज सिंह चौहान ने कही बड़ी बात, चर्चाएं हो गईं शुरू


नागपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नागपुर में उपमुख्यमंत्री और दक्षिण-पश्चिम नागपुर से महायुति के प्रत्याशी देवेंद्र फडणवीस के प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान सभा को संबोधित करने के दौरान बड़ा दवा करते हुए कहा कि देवेंद्र फडणवीस सिर्फ वर्तमान ही नहीं बल्कि भारत की राजनीति का भविष्य हैं। अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा हो रही है कि यदि इस चुनाव के बाद महायुति कि सरकार बनती है तो क्या देवेंद्र फडणवीस को वाकई दिल्ली बुलाया जाएगा?

नागपुर के जयताला में आयोजित देवेंद्र फडणवीस की प्रचार सभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “जब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हो रहा था, तब हर एक यह मानता था कि देवेंद्र जी ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनें। लेकिन उन्होंने पार्टी का आदेश मानते हुए उपमुख्यमंत्री का पद संभाला, इतना बड़ा दिल कम नेताओं का होता है।”

चौहान ने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस सचमुच में हीरा है। उन्होंने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस केवल वर्तमान नहीं हैं, देवेंद्र फडणवीस भविष्य हैं, भारत की राजनीति का। वहीं, पिछले दिनों एक इंटरव्यू में फडणवीस ने मुख्यमंत्री की रेस में खड़े रहने की बात पर कहा था कि वह सीएम की रेस में नहीं खड़े हैं। अब देवेंद्र फडणवीस के शहर में केंद्रीय मंत्री द्वारा कही गई इस बात से चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि फडणवीस को केंद्रीय राजनीति में उतारा जा सकता है।  

देखें वीडियो: