logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

शिवसेना ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, विदर्भ की छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सेना ने 45 सीटो पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें विदर्भ की छह सीट भी शामिल है। जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पारंपरिक सीट कोपरी पाचपखडी से चुनाव लडेंगे। वहीं मंत्री गुलाब राव पाटिल को जलगांव ग्रामीण से एक बार चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं पिछली बार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले आशीष जायसवाल को नागपुर जिले की रामटेक और नरेंद्र भोंडेकर भंडारा विधानसभा सीट से शिवसेना के चिन्ह पर चुनाव लडेंगे।

विदर्भ की इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान:

  • रामटेक: आशीष जायसवाल
  • भंडारा (अजा): नरेंद्र भोंडेकर
  • दर्यापुर (अजा): अभिजीत अडसूल
  • बुलढाणा: संजय गायकवाड
  • मेहकर (अजा): संजय रायमुलकर
  • दिग्रस: संजय राठौड़

अभी तक नहीं हुआ है सीट बटवारा

ज्ञात हो कि, अभी तक महायुति में सीट बटवारा नहीं हुआ है। हालांकि, नेताओं ने आपसी सहमति से उन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने का तय किया जिसमें आम सहमति बन चुकी है। दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। भाजपा ने 99 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का नाम भी था। भाजपा की सीट घोषित होने के बाद यह चर्चा जोर शोर से थी जल्द ही गठबंधन की अन्य सीटो पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जा सकता है। 

बगावत में साथी रहे सभी विधायको को टिकट

एकनाथ शिंदे ने जब उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक था उस समय करीब 40 विधायको ने उनका साथ दिया था। वहीं करीब 10 निर्दलीय भी शामिल रहे कुल मिलाकर 50 विधायक साथ थे। एकनाथ शिंदे ने पहली सूची में बगावत करने वाले तमाम विधायको को टिकट दिया है। इसी के साथ उन निर्दलियों को भी टिकट दिया जिसमें उन्होंने उनकी मदद की।