logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

एसटी के टिकट मूल्य वृद्धि के खिलाफ यवतमाल में जगह-जगह बस स्थानकों पर शिवसेना ठाकरे गुट द्वारा चक्काजाम विरोध प्रदर्शन


यवतमाल: शुक्रवार आधी रात से एसटी बस किराया 15 प्रतिशत बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) आक्रामक है। शिवसेना ठाकरे गुट का कहना है कि जब सभी आम नागरिक पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं तो सरकार द्वारा किराया वृद्धि अनुचित है। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वणी बस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर चक्का जाम किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह गरीबों पर तमाचा मारने वाली सरकार है. मौजूदा समय में एसटी की हालत बैलगाड़ी जैसी हो गई है, यात्री मुश्किल में सफर कर रहे हैं. एसटी टिकटों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. इस वृद्धि को तुरंत रोकने के लिए आम लोगों को समझाने का काम इस सरकार ने किया है. इस एसटी बस स्टैंड का दो बार उद्घाटन किया गया था. लेकिन आज तक कोई भवन नहीं बना केवल इधर उधर का काम हो रहा है।

वहीं, यवतमाल बस स्टेशन चौराहे पर भी शिवसेना ठाकरे गुट ने चक्काजाम विरोध प्रदर्शन किया. इस आंदोलन का नेतृत्व यवतमाल वाशिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय देशमुख ने किया। इस मौके पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. इस आंदोलन में आज बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान यातायात बाधित रहा. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई थी।