logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शिवसेना ठाकरे समूह ने अकोला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र पर किया दावा


अकोला: कांग्रेस ने पिछले 30 वर्षों में अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में छह बार उम्मीदवार उतारे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के जरिए इस सीट पर शिवसेना उद्धव ठाकरे समूह ने दावा किया है। विधानसभा क्षेत्र सहसंयोजक प्रकाश डावले ने कहा कि वे स्वयं चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं।

अकोला के सरकारी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अकोला पश्चिम सीट पर शिवसेना ठाकरे समूह का दावा क्यों किया है? इस पर डावले ने निर्वाचन क्षेत्र के उस विकास की ओर इशारा किया जो उनके भाजपा के प्रतिनिधि रहने के दौरान नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि अकोला के विकास के लिए हमने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को इस निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए एक मांग आवेदन सौंपा है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी हमें उम्मीदवार बनाती है तो हम पूरी ताकत के साथ अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। डावले ने कहा कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवारी देती या जो भी निर्देशित करती है, उसे हम स्वीकार कर, उस आदेश का पालन करेंगे। 

देखें वीडियो: