logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

कृषि कार्यालय में किसानों के साथ शिवसेना उद्धव गुट की बैठक, अधिकारियों का तीन घंटे तक घेराव


अमरावती: नांदगांव खंडेश्वर तहसील के हजारों किसान फसल बीमा मुआवजे से वंचित होने के कारण शिवसेना के प्रकाश मारोटकर ने किसानों के साथ मिलकर कृषि कार्यालय में फसल बीमा प्रतिनिधियों को तीन घंटे तक घेर कर रखा। फसल बीमा प्रतिनिधियों ने बैठक में आश्वासन दिया कि सरकार से धनराशि प्राप्त होने के 10 दिन के भीतर फसल बीमा राशि किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी।

साल 2024 में हजारों किसान सोयाबीन, कपास और तुअर किसान फसल बीमा राशि से वंचित हुए। कुछ दिन पहले ठाकरे गुट की शिवसेना ने किसानों के साथ तहसील कृषि कार्यालय पर धरना दिया था। इस बीच, कृषि अधिकारी बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधियों और किसानों के साथ बैठक आयोजित करेंगे ऐसा लिखित पत्र दिया गया।

इसके बाद तहसील कृषि अधिकारी विकास पाटिल द्वारा तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकाश मारोटकर ने आक्रामक रुख अपनाया और बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि द्वारा अस्पष्ट जवाब दिए जाने पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

मरोटकर ने मांग की कि किसानों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्वीकृत फसल बीमा की कुल राशि का 25% फसल बीमा मुआवजे से वंचित रह गया है। किसानों को दो दिन के भीतर बीमा राशि तुरंत दी जाए और दस दिन बाद जैसे ही सरकार से धनराशि प्राप्त होगी, शेष फसल बीमा राशि किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी। फसल बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि अभिलाष नरोड़े और जिला प्रबंधक मृदुल गजबे ने बैठक के विवरण में इस बात को स्वीकार किया और कंपनी ने दो दिनों के भीतर लिखित पत्र उपलब्ध कराने का वादा किया। 

देखें वीडियो: