logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

सीताबर्डी फ्लाईओवर हुआ बंद, वर्धा रोड पर लगा जाम; कई एंबुलेंस भी फंसी


नागपुर: सीताबर्डी स्तिथ आदिवासी गोवारी उड़ान पुल को ट्रैफिक विभाग ने बंद कर दिया है। फ्लाईओवर में लगी रोक के कारण वर्धा रोड पर जाम लगने लग गया है। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई है। इस जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी हुई दिखाई दी। 

दरअसल, सीताबर्डी फ्लाईओवर के दोनो छोर पर साइन बोर्ड लगाया गया गया था। मंगलवार रात को किसी अज्ञात वाहन ने बोर्ड को टक्कर मार दी, जिसके कारण वह टेढ़ा हो गया। सुबह जब यह बात सामने आई तो पुलिस विभाग ने सुरक्षा को देखते हुए ऐतिहातन बोर्ड को निकालने का फैसला लिया।

इसको देखते हुए दोपहर में पुलिस ने फ्लाईओवर को बंद कर दिया और बोर्ड को हटाने का काम शुरु किया। टक्कर रहाटे चौक साइड वाले बोर्ड को मारी थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों साइड में लगे साइन बोर्ड को हटा दिया। 

सीताबर्डी फ्लाइओवर पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध 

सीताबर्डी फ्लाईओवर पर भारी वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा लगाया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में भारी वाहन फ्लाईओवर से जाते हुए दिखाई देते हैं। सबसे ज्यादा इस तरह का परिवहन रात में दिखाई देता है।