logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपमुख़्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में निकला सांप, नागरिकों में मची अफरा-तफरी


नागपुर: विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में आज गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अपने विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर (South-West Nagpur) के जयताला (Jaitala) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। फडणवीस के संबोधन के दौरान वहां सांप निकल गया। सांप को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। हालांकि, कार्यक्रम में मौजूदा सुरक्षाकर्मियों और सर्प मित्र ने सांप को पकड़ लिया। 

जयताला परिसर के एकात्मता नगर में ईमारत बांधकाम करने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली किट और पेटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। इस दौरान करीब चार हजार लोगों को किट का वितरण किया गया। 

तमाम नेताओं के संबोधन के बाद फडणवीस ने कार्यक्रमों को संबोधित करना शुरू किया। मुख्यमंत्री रहते सहित मौजूदा समय में किये कामों का विवरण देना सुरु किया। इसी दौरान अचानक मैदान में एक सांप निकल गया। सांप को देखते है मैदान में हड़कंप मच गया। डर के मारे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को इधर-उधर जाते देख उपमुख्यमंत्री ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। इस के साथ उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और सर्प मित्र को तुरंत सांप को पकड़ने के लिए कहा। सर्प मित्र ने जल्द से जल्द सांप को पकड़ लिया। जिसके बाद नागरिकों को रहत मिली।