logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

राजस्थान से राज्यसभा जाएँगी सोनिया गांधी; बुधवार को भरेंगी नामांकन, राहुल और खरगे रहेंगे मौजूद


नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) अब लोकसभा (Loksabha) की जगह राज्यसभा (Rajyasabha) की सांसद होंगी। सोनिया गांधी राजस्थान से आगामी राज्यसभा के लिए कांग्रेस की उम्मदीवार होंगी। बुधवार को वह नामांकन भरेगी। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjuna Kharge) मौजूद रहेंगी। हालांकि, वह किस राज्य से राज्यसभा जाएँगी इस बात की घोषणा आज शाम तक होगी। 

ज्ञात हो कि, बीते कई दिनों से सोनिया के राज्यसभा के रास्ते सांसद पहुंचने की चर्चा चल रही है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए और अपने क्षेत्र में समय देने के कारण उनके इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही जा रही थी। वहीं कांग्रेस शाषित तमाम राज्यों ने सोनिया से उनके यहाँ से राज्यसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। जिसपर आज मुहर लगती हुई दिखाई दे रही है। 

रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद 

सोनिया गाँधी बीते 28 सालों से कांग्रेस या कहें गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली से सांसद हैं। 1996 में वह पहली बार रायबेरली से सांसद निर्वाचित हुई थी। जिसके बाद से वह लगातार इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंच रही है। सोनिया के पहले यहाँ से उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और ससुर फिरोज गांधी सांसद रह चुके हैं। 

प्रियंका या राहुल लड़ सकते हैं चुनाव 

सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद इस सीट से गांधी परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा या किसी अन्य को मौका दिया जाएगा इस पर चर्चा जारी है। सोनिया के बाद जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है प्रियंका गांधी वाड्रा की। गांधी परिवार की पारंपरिक सीट हैं। 2019 के मोदी लहर में राहुल गांधी अमेठी सीट हार गए, लेकिन सोनिया गांधी रायबरेली सीट जीत गई। कांग्रेस की सेफ सीट होने के कारण प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति की शुरुआत आसानी से हो सकती है।