logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Nagpur Violence: दंगे भड़काने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार: नाना पटोले


मुंबई: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सरकार पर नागपुर दंगे का जिम्मेदार बताया है। पटोले ने कहा कि नागपुर में आग लगाने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सदन में एक मुद्दा नागपुर दंगे का उठाया। कोई भी दंगों का समर्थन नहीं करता लेकिन दंगे किसने कराये? इसकी शुरुआत कहां से हुई? मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की. इस दंगे के दौरान एक हरे रंग की चादर में आग लगा दी गई, जबकि पुलिस वहां मौजूद थी. आंदोलन के दौरान पुलिस ऐसी चीजें जब्त कर लेती है लेकिन नागपुर पुलिस ने वह हरी चादर जब्त क्यों नहीं की. अगर वह चादर अपने कब्जे में ले लेती तो यह घटना नहीं होती। 

विधानसभा में अंतिम सप्ताह के प्रस्ताव पर बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री फड़णवीस ने अपना बचपन उस क्षेत्र में बिताया जहां नागपुर में दंगे हुए थे. नागपुर शहर सर्वधर्म संभाव वाला है। आज तक नागपुर में इस तरह की घटना नहीं हुई. इस दंगे के दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही. नाना पटोले ने कहा कि यह सच है कि अगर हरी चादर में आग नहीं लगाई गई होती तो दंगे नहीं होते.

वहीं, एकनाथ शिंदे के बारे में कॉमेडियन कुणाल कामरा की कविता पर हो रहे बवाल को लेकर पटोले ने कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा की कविता पर हंगामा मच गया, लेकिन प्रशांत कोराटकर और राहुल सोलापुर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के बारे में क्या? उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? दोनों ने छत्रपति के नाम पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया, उन्हें जवाब देना होगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई. 

नाना पटोले ने कहा कि कौन हैं प्रशांत कोराटकर, इनके हैं आईपीएस अफसरों से संबंध? जेल में बंद महेश मोतेवार के पास जब्त लग्जरी कार कैसे है? राहुल सोलापुरकर किसका आदमी है? छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का अधिकार उन्हें किसने दिया? यह सवाल पूछते हुए नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र प्रचंड बहुमत के आधार पर चल रहे शासन को देख रहा है.