logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गंजीपेठ में बनेगा अत्याधुनिक नया फायर स्टेशन, मनपा आयुक्त ने किया दौरा


नागपुर: महाराष्ट्र गृह विभाग ने शिवसेना के विधायकों की सुरक्षा घटा दी है। जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं इस पर शिवसेना नेता और मंत्री आशीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। गृह विभाग के फैसले को सही बताते हुए जायसवाल ने कहा कि, विधायकों की सुरक्षा कम करने का फैसला गृह विभाग की समिति ने लिया है, जो अदालती फैसलों और विधायकों की प्राथमिकताओं पर आधारित है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, किसी को कोई धोखा नहीं है। 

जायसवाल ने कहा, "विधायकों की सुरक्षा पर गृह मंत्रालय की समिति निर्णय लेती है। न्यायालय ने पूर्व में कुछ निर्देश दिये थे। तब भी विधायकों ने यही स्टैंड लिया था कि उन्हें अपनी सुरक्षा नहीं चाहिए। इन सभी मामलों में गृह विभाग की कमेटी अपने हिसाब से फैसला लेती है। सुरक्षा का मूल्यांकन योग्यता के आधार पर किया जाता है और वह फैसला सही है।"

सांसद संजय देशमुख ने आरोप लगाया था कि ठाकरे गुट के विधायकों और सांसदों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस पर बोलते हुए जायसवाल ने कहा, "अगर देशमुख के पास कोई सबूत है, तो उन्हें हमें बताना चाहिए। एक फर्जी कहानी स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, लोग भाग रहे हैं।" उन्होंने कहा, "उनके पास कोई न कोई कारण है, ठाकरे को इस बात पर विचार करना चाहिए कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए इतने सारे विधायक क्यों चले गए।"