logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

15 जून को प्रहार करेगा राज्य व्यापी आंदोलन, बच्चू कडु के समर्थन में लिया निर्णय


अमरावती: किसानों की कर्जमाफी समेत 17 मांगों को लेकर बच्चू कडू पिछले छह दिनों से गुरुकुंज मोजारी में अनशन कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर प्रहार और विभिन्न किसान संगठनों तथा विपक्षी दल ने शनिवार को चक्का जाम और चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना को देखते हुए प्रहार अब 14 जून की जगह 15 जून को आंदोलन करेगा।

प्रहार संगठन के पदाधिकारी ने निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि, अहमदाबाद में हुए हादसे को देखते हुए हमने 14 जून के आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह अब 15 जून रविवार को किया जाएगा। इस दौरान प्रहार के कार्यकर्ताओं ने विमान हादसे में मारे गए सभी नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।