logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कुणाल कामरा पर होगी कड़ी कार्रवाई, विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान


मुंबई: हल में एक कॉमेडी शो में अश्लील भाषा का इस्तेमाल किये जाने का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिपण्णी की है। कुणाल कामरा का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है। वैसे तो कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया गया है। वहीँ इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुणाल कामरा की निंदा करते हुए  माफी मांगने की मांग की है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कामरा पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही है।

ऐसी टिप्पणी करना इस व्यक्ति की आदत है। वह ऐसा कर चर्चा में बना रहना चाहता है। इसको समझाना पड़ेगा। 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता ने बता दिया, बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा किसके पास है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सुपारी लेकर राज्य एक सम्मानित नेताओ के खिलाफ भद्दी टिप्पणी कर रहे है। महाराष्ट्र में इसे सहा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"