logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

कर्जमाफी के लिए प्रहार संगठन का जोरदार आंदोलन, भाजपा विधायक रणधीर सावरकर के घर के बाहर मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन


अकोला: प्रहार कार्यकर्ताओं ने अकोला पूर्व के विधायक रणधीर सावरकर के घर के सामने मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई और इस संबंध में एक निवेदन सौंपा।

प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक बच्चू कडू ने किसानों की समस्या पर सरकार का  ध्यान आकर्षित करने के लिए विधायकों के घरों के सामने  विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी , जिसके बाद उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने   अकोला पूर्व के विधायक रणधीर सावरकर के घर के बाहर  विरोध प्रदर्शन किया।  इस दौरान रणधीर सावरकर ने आश्वासन दिया है कि सरकार जल्द ही इस संबंध में निर्णय लेगी। इस आंदोलन को देखते हुए विधायक सावरकर के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।