logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में विधान भवन के भीतर और बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, प्रियांक खड़गे के बयान के खिलाफ भाजपा आक्रमक, माफी की मांग


नागपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे के वीर सावरकर के खिलाफ विवादित बयान के बाद अब भाजपा ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को नागपुर के तिलक पुतला चौक पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन कर खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। जिसमें शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े, ग्रामीण अध्यक्ष सुधाकर कोल्हे, समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान खड़गे का प्रतीकात्मक पुतला भी जलाया गया। 

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने उद्धव ठाकरे से भी सवाल किया कि हिंदुत्व की बात करने वाले उद्धव ठाकरे ने प्रियांक खड़गे के बयान मान्य हैं? क्या वीर सावरकर का अपमान उन्हें मान्य है? 

बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे सत्ता के लालच में इतना झुक गए हैं, इतने टूट चुके हैं कि वो कांग्रेस का साथ लेकर चल रहे हैं और वो कहते हैं कि वह हिंदुत्ववादी हैं। आपने बार-बार वीर सावरकर का अपमान करते हुए देखा है और आपने कुछ नहीं किया।