logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

RTMNU की लापरवाही से छात्र परेशान, BJYM का विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा; 48 घंटों में व्यवस्था सुधारने का दिया अल्टीमेटम


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (Rashtrasant Tukdoji Maharaj Nagpur University) में परीक्षाओं की लेटलतीफी और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के बाहर जोरदार आंदोलन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। युवा मोर्चा ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की लापरवाही और परीक्षाओं में लगातार हो रही देरी से छात्र परेशान हैं। एक ओर परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, तो दूसरी ओर परीक्षा और परिणाम समय पर नहीं होने से विद्यार्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इन्हीं समस्याओं को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को एक बार फिर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन के बाहर जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की मांग की, लेकिन लगातार तीसरी बार कुलगुरु ने मिलने से इनकार कर दिया। जिसके पश्चायत युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने कुलगुरु के सहायक को ज्ञापन सौंपा।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को व्यवस्था सुधारने और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।