logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ पर सुधीर मुनगंटीवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा - राहुल चाहते हैं मोदी जी ही सत्ता में आएं


नागपुर: सांसद के रूप में बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने 9 अगस्त को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। हालांकि, वह जवाब सुनने के लिए सदन में नहीं रुके, क्योंकि दोपहर तीन बजे उनका राजस्थान में कार्यक्रम था।

लोकसभा से बाहर निकलते समय, उन्होंने 2018 में पीएम मोदी सरकार के खिलाफ पिछले अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने प्रसिद्ध गले लगाने और आंख मारने की याद ताजा कर दी। ऐसा कहा जा है कि बाहर निकलते समय राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस किया।

राहुल गांधी के विषय पर महाराष्ट्र के भाजपा नेता संधीर मुनगंटीवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुनगंटीवार ने कहा, “विधानसभा और लोकसभा की कुछ प्रथा परंपरा है। यहां आप जो मन आये वो नहीं कर सकते। राहुल द्वारा किया गया यह एक असभ्य और अशिष्ट कृत्य है। राहुल गांधी ने यह हरकत इसलिए की कि फिर से मोदी जी ही चुनकर आएं। राहुल के मुंह में कुछ और एवं पेट में कुछ और है। वो अंदर से चाहते हैं कि मोदी जी ही जीत कर आएं।”    

मुनगंटीवार ने आगे कहा कि जब किसी को सत्ता की भूख लग जाती है तो वो नीच, निम्न शब्दों का प्रयोग करता है और संस्कारों को भूल जाते हैं। जो नेता खुदको देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देखता हो और मनमोहन सिंह के सामने कानून के पन्ने फाड़ता है, कभी आंख मरता है, कभी लिपट जाता है। कॉलेज के छात्रों को भी यह पता होता है कि ऐसी हरकत नहीं करना चाहिए। ऐसा काम कर राहुल ने देश का नाम और उसका सम्मान दुनिया के सामने नीचे गिराया है।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राहुल गांधी ने जो ‘फ्लाइंग किस दी है, चुनाव में उन्हें फ्लाइंग जगह ही देखने को मिलेगी।