logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

BJP Politics: सुधीर मुनगंटीवार के बयान से राज्य में मची खलबली, चंद्रशेखर बावनकुले ने कह दी बड़ी बात


नागपुर: देवेंद्र फडणवीस (Devedra Fadnavis) की अगुवाई में बनी महायुति सरकार में वरिष्ठ नेता और विधायक सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) को शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद से लगातार मुनगंटीवार गाहे बगाहे अपनी नाराजगी दर्ज कराते रहते हैं। हाल ही में मुनगंटीवार ने बड़ा बयान दिया। जिसमे उन्होंने कहा कि, मुझे पदोन्नति पाने के लिए मेरी सरकार बनी रहनी चाहिए। भाजपा नेता के बयान पर राज्य में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और सवाल उठने लगा है कि, क्या सरकार गिरने वाली है? भाजपा नेता के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पस्टीकरण किया है। बावनकुले ने मुनगंटीवार के बयान को ट्विस्ट कर पेश करने की बात कही है।

शुक्रवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा, "मैंने सुधीर मंगंटीवार का भाषण सुना और वह तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था। सरकार अपना रुख बदलना नहीं चाहती। उन्होंने केवल अपने पूर्व में दिए गए भाषणों पर ही टिप्पणी की है।"

मुनगंटीवार ने वास्तव में क्या कहा?

सुधीर मुनगंटीवार ने नासिक में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन को लेकर बात की। मुनगंटीवार ने कहा कि आयोजकों ने कहा कि जो भी यहां आता है उसे पदोन्नति मिलती है, फडणवीस मुख्यमंत्री बन जाते हैं। मैं 1995 में पहली बार विधायक बना और चुनाव के बाद मैंने एम.फिल. पास की। खुराणा जी ने कहा कि जो भी इस व्याख्यानमाला में आता है, उसकी पदोन्नति होती है। दबाव तो हट गया, लेकिन संदेह बना रहा, क्योंकि अगर पदोन्नति होनी है तो सरकार बनी रहनी चाहिए और मेरी सरकार बनी रहनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "यह सच है कि जब मैंने कल वाले व्यक्ति और परसों वाले व्यक्ति का नाम देखा तो मुझे डर लगा। अगर मुझे पदोन्नति चाहिए तो मुझे सरकार को बनाए रखना होगा और अगर मुझे जो भी आएगा उसे पदोन्नति देनी है तो मुझे दोनों सांसदों (अरविंद सावंत, प्रणीति शिंदे) को पार्टी में लेना होगा।"