logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

पुलिस अधीक्षक विवाद मामला: विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोफले ने दोनों अधिकारीयों से की बात, नहीं सुलझा मामला


बुलढाणा: बुलढाणा पुलिस अधीक्षक पद का मामला लगातार गहराता जा रहा है। नवनियुक्त एसपी नीलेश तांबे और अब तक जिले में एसपी के तौर पर काम करने वाले विश्व पानसरे के बीच पद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले सुलझाने के लिए विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोफले बुलढाणा पहुंचे और दोनों अधिकारीयों के बातचीत की। हालांकि, इसके बावजूद दोनों अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। 

बुलढाणा जिले के पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे का 22 मई को तबादला कर दिया गया। उन्हें अमरावती में राज्य रिजर्व पुलिस बल का निदेशक नियुक्त किया गया तथा उनके स्थान पर नागपुर में अपराध जांच विभाग के नीलेश तांबे को बुलढाणा जिला अधीक्षक नियुक्त किया गया। नीलेश तांबे ने तुरंत बुलढाणा जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया, लेकिन तभी विश्व पानसरे ने कैट में जाकर, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका तबादला होने की शिकायत दर्ज कराई। कैट द्वारा तबादले का निर्णय 9 जून तक स्थगित कर दिया गया। 

आज सुबह 7:30 बजे विश्व पानसरे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आए और कुर्सी संभाल ली। उसके बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे ने भी कार्यालय में प्रवेश किया। वह फिलहाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बैठ रहे हैं। देखते ही देखते यह खबर राज्य भर में फ़ैल गई। वहीं मामले को सुलझाने के लिए अमरावती संभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोफले अब बुलढाणा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने दोनों पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर मामले पर चर्चा की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है।