logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुरेश भट सभागृह हादसा: अनिल देशमुख ने भाजपा को बताया जिम्मेदार, आयोजकों पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज करने की मांग


नागपुर: सुरेश भट सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में भगदड़ और महीला की मौत के लिए पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भाजपा को जिम्मेदार बताया है। देशमुख ने कहा कि, बीना किसी नियोजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके कारण यह घटना हुई। इसी के साथ देशमुख ने मामले की जांच कर आयोजक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज़ करने की मांग की।

नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए देशमुख ने कहा, "उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कहने पर कामगारों के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, वहीं कई घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "कार्यक्रम का आयोजन बिका किसी नियोजन के किया गया था। वहां न पिने का पानी था और न ही पुलिस के व्यवस्था। जिस कारण यह भगदड़ मची। अगर सब सुनुयोजित होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। इसी के साथ देशमुख ने पुलिस ने मामले की जाँच कर आयोजकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

क्या है मामला?

शहर स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में भारतीय जनता पार्टी ने निर्माण श्रमिकों से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें वह महिलाओं को घरेलु सामान का वितरण करने वाले थे। इस आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। भीड़ जयादा होने के कारण अचानक वहां भगदड़ मच गई। जिसमें कई महिलाएं दब गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, वहीं कई घायल हो गईं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भाजपा ने रद्द की शिबिर 
सुरेश भट सभागृह में हुई घटना के बाद भाजपा ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। भाजपा ने इतना बड़ा कार्यक्रम का ऐलान तो कर दिया, लेकिन इसमें आने वाली महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। कामगार कल्याण मंडल द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली किचन सामग्री को हासिल करने के लिए हजारो की संख्या में महिलाएं यहाँ आई थी। नियोजन सही नहीं होने के कारण महिलाओं की भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। समय रहते अगर सही नियोजन किया गया होता तो न यह हादसा होती और न ही महिला की मौत होती।