logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'वंतारा' की तर्ज पर महाराष्ट्र में स्थापित होगा 'सूर्यतारा', राज्य सरकार ने अनंत अंबानी को लिखा पत्र; मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी


नागपुर: गुजरात के जामनगर में बनाए गए वंतारा की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी प्राणियों का चिकित्सालय बनाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। पीपीपी मॉडल पर इसका निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार ने जगह भी चिन्हित कर ली है। ठाणे जिले में समृद्धि महामार्ग के बाजू में इसे बनाया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही  उद्योगपति अनंत अंबानी को प्रस्ताव दिया जाएगा। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए वन मंत्री गणेश नाईक ने दी। 

वन मंत्री गणेश नाईक दो दिन के नागपुर दौरे पर पहुंचे हैं। जहां वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिए 100 दिनों के कामों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान नाइक ने अधिकारियों से विभागों द्वारा किये जा रहे कामों की जानकारी ली,और विभाग का बजट किस तरह बढ़ाया जाए इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। सिविल लाइंस स्थित हरी सिंह सभागृह में आयोजित प्रेस वार्ता में नाईक ने बताया कि, वंतारा की तर्ज पर महाराष्ट्र में सूर्य तारा बनाने का प्रस्ताव हमने अनंत अंबानी को प्रस्ताव दिया है। एमएमआरडीए के क्षेत्र में इसका निर्माण किया जाएगा। 

राज्य के अंदर वन विभाग की कई जमीन है, जहां पेड़ नहीं उग सकता है। इसको देखते हुए हमने पीपीपी मॉडल पर सोलर पार्क स्थापित  करने का विचार किया है। इसको लेकर जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नाइक ने आगे कहा कि, निर्णय के पीछे मुख्य मकसद वन विभाग की आमदनी को बढ़ाना है। इसी के साथ वन मंत्री ने समृद्धि महामार्ग के किनारों और बीच में पेड़ लगाया जाएगा। 

बाघ और इंसानों के बीच शुरू संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में जनहानि हो रही है। 2002 में राज्य के अंदर 105 बाघ थे जो अब बढ़कर 445 हो गई है। कोर से ज्यादा बफर जोन में ज्यादा बाघ मौजूद हैं। हम संघर्ष को कम  करने के लिए काम कर रहे है। गर्मियों के समय जंगलों में लगने वाली आग को लेकर भी मंत्री नाइक ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। नाइक अधिकारियों को उन देशों से सिख लेने का आदेश दिया है, जिन्होंने आग बुझाने में महारत हासिल की है।