logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किसान सम्मान निधि की की 19वीं किस्त आज, विदर्भ सहित राज्य के 92 लाख 89 हजार किसानों के खातों जमा होगा पैसा


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1.30 बजे बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त वितरित करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर के वनामति हॉल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रदेश के 92 लाख 89 हजार किसानों के खातों में सीधे 1967 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा होगी। यह जानकारी जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी रविन्द्र मनोहरे ने दी।

पीएम किसान योजना के तहत अब तक राज्य में पात्र किसान परिवारों को 18 किस्तों में 33,565 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए हैं। इसमें भूमि रिकॉर्ड को अद्यतन करना, बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ना और ई-केवाईसी प्रमाणीकरण शामिल हैं।