logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर विधान परिषद उपचुनाव में मतदान के लिए प्रशासन तैयार, 14 पोलिंग स्टेशनों पर 836 वोटर अपने वोट का करेंगे इस्तेमाल


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के तहत नागपुर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव 18 जून को हो रहा है। चुनाव विभाग ने इस वोटिंग के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने कहा है कि जिला प्रशासन इस चुनाव के सिलसिले में जिले में कहीं भी किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए तैयार है।

नागपुर स्थानीय प्राधिकरण चुनाव क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 836 मतदाता हैं, जिनमें से 419 पुरुष और 417 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 14 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। उन केन्द्रों और उनके अंतर्गत आने वाले मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:

मतदान केंद्रमतदान क्षेत्र
नरखेड तहसील कार्यालयनरखेड व मोवाड नगर परिषद के मतदाता
काटोल तहसील कार्यालयकाटोल नगर परिषद व कोंढाली नगर पंचायत के मतदाता
कलमेश्वर तहसील कार्यालयमेश्वर-ब्राम्हणी नगर परिषद व मोहपा नगर परिषद के मतदाता
सावनेर तहसील कार्यालयसावनेर नगरपरिषद व खापा नगरपरिषद के मतदाता
पारशिवनी तहसील कार्यालयपारशिवनी नगर पंचायत के मतदाता
नगरपरिषद कन्हान पिंपरीनगर परिषद कन्हान पिंपरी व नगर पंचायत कांद्री के मतदाता
रामटेक तहसील कार्यालयरामटेक नगर परिषद के मतदाता
मौदा तहसील कार्यालयमौदा नगर पंचायत के मतदाता
कामठी तहसील कार्यालय

कामठी नगरपरिषद, महादुला नगर पंचायत, येरखेडा नगर पंचायत, बीडगाव नगर पंचायत, गोधणी नगर पंचायत, बहादुरा येरखेडा नगर पंचायत और कान्टोनमेंट बोर्ड कामठी के मतदाता

नागपुर शहर तहसील कार्यालयमहानगरपालिका के मतदाता
नगरपरिषद वानाडोंगरीवानाडोंगरी व वाडी नगरपरिषद, निलडोह नगरपंचायत, डिंगडोह नगरपरिषद और हिंगणा नगर पंचायत के मतदाता
बुटीबोरी नगर परिषद बुटीबोरी व नगर पंचायत बेसा-पिंपळ के मतदाता
उमरेड तहसील कार्यालयउमरेड नगर परिषद, नगरपंचायत कुही, नगरपंचायत भिवापुर के मतदाता

इन 14 पोलिंग स्टेशनों पर कुल 836 वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस उपचुनाव के लिए वोटिंग गुरुवार, 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। नागपुर के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस के बचत भवन में बैलेट बॉक्स के लिए एक स्ट्रांग रूम तैयार किया गया है। वोटों की गिनती सोमवार, 22 जून को उसी जगह पर की जाएगी।