logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार, सभा और रैली का दौर हो जाएगा खत्म


नागपुर: विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम थम जायेगा। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद से शुरू रैली और सभा के दौर का आज आखिरी दिन है।  शाम 6 बजे के बाद प्रचार का शोर शराबा पूरी तरह से शांत हो जायेगा। बुधवार को राज्य की 288 विधानसभा सीट के लिए मतदाता अपने वोट डालेंगे। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घड़ी अब सामने आ चुकी है। बुधवार को राज्य के 9 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर राज्य की अगली सरकार चुनेंगे। इन सभी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों ने भी जोर-शोर से प्रचार किया। सभा से लेकर रैलियों की धूम मची रही।  

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 6 बजे के बाद प्रचार अभियान थम जायेगा। वैसे प्रचार अभियान के आखरी चरण में तो सभी बड़ी पार्टयों के स्टार प्रचार और वरिष्ठ नेता अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत लगा दिए। जगह-जगह सभा और रैली कर मतदाताओं से संपर्क साधा गया। आज प्रचार अभियान के थमने के बाद उम्मीदवार के अपने कार्यकर्ता गुप्त बैठक कर मतदान के दिन के लिए रणनीति बनाएंगे।