logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दो दिनों में खत्म हो जाएगी पालकमंत्री पद की उलझन: चंद्रशेखर बावनकुले


नागपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने संकेत दिया है कि पालक मंत्री पद को लेकर शुरू उलझन दो दिन में खत्म हो जायेगी। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 15, 16 तारीख तक पालक मंत्री पद का विषय सुलझ जाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पालकमंत्री नियुक्त करने की जिम्मेदारी बावनकुले को दी थी। फड़णवीस ने कहा था कि घटक दलों से चर्चा के बाद पालक मंत्री का फैसला किया जाना चाहिए। इस बात को भी दो हफ्ते हो गए हैं। लेकिन अब तक नागपुर समेत एक भी जिले को पालक मंत्री नहीं मिला है। इससे साफ है कि महायुति में इसी बात पर चर्चा चल रही है।

सोमवार को बावनकुले से इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अभिभावक मंत्री पद का मुद्दा 15 और 16 तारीख तक सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित दादा, एकनाथ शिंदे और हमारी दो-तीन बैठकें हो चुकी हैं। बावनकुले ने कहा कि पालक मंत्री पद का आवंटन अंतिम चरण में है।