logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कांग्रेस पार्टी मुंबई सहित अन्य जगह अपने बल पर लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव, भाजपा नेता विजय वडेट्टीवार ने की घोषणा


नागपुर: आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक अहम घोषणा की है। कांग्रेस पार्टी ने मुंबई में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और यह फैसला मुंबई के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने लिया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस बात की जानकारी दी है। 

उन्होंने कहा कि मुंबई में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अकेले चुनाव लड़ने का दृढ़ निश्चय किया है और फिलहाल मनसे के साथ गठबंधन करने का कोई प्रस्ताव या विचार नहीं है। साथ ही, हमारे मुंबई के नेताओं ने तय किया है कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। इसलिए फिलहाल मनसे के साथ हाथ मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हमने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी राजनीतिक स्थिति के अनुसार निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी है।

वडेट्टीवार ने आगे कहा कि कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने का अधिकार नेताओं को दिया है। वडेट्टीवार ने कहा, “स्थानीय नेता भाजपा, शिंदे गुट और अजित पवार गुट के अलावा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला ले सकते हैं। चाहे वह एमआईएम हो या समाजवादी पार्टी, हमने कहा है कि उन्हें हमसे केवल औपचारिक मंजूरी लेनी होगी।”

विजय वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने आलाकमान से चर्चा के बाद स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे की शिवसेना या शरद पवार की एनसीपी की ओर से कोई प्रस्ताव आएगा तो हम उस पर ज़रूर विचार करेंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मज़बूत किया जा सके और उन्हें अवसर दिए जा सकें।”