logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र से दिल्ली तक पहुंचा औरंजेब की कब्र का विवाद, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव और मुरलीधर मोहोल ने हिंदू संगठनों की मांग को बताया सही


नई दिल्ली: राज्य में औरंजेब को लेकर गर्माती सियासत, आंदोलन और बयानबाजी बढ़ती ही जा रही है। सपा नेता अबू आजमी के बयान से शुरू हुआ ये बवाल और बढ़ता जा रहा है। राज्य सहित देश की राजधानी में भी औरंजेब को लेकर चर्चा, प्रदर्शन और बयानों का समर्थन का दौरा शुरू है। केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा, नरेश म्हस्के और अन्य नेताओं ने महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी।

औरंगजेब के मकबरे को लेकर उठे विवाद पर प्रतापराव जाधव ने कहा, “जो लोग (औरंगजेब की) कब्र को हटाने का विरोध कर रहे हैं, वे मूर्ख हैं। अपने 27 साल के शासन में, औरंगजेब ने कई हिंदुओं को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर किया और कई मंदिरों में तोड़फोड़ की। औरंगजेब की कब्र पर लाखों रुपये खर्च करना सही नहीं है।”

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस द्वारा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, “उनकी मांग बिल्कुल सही है। औरंगजेब ने महाराष्ट्र के लोगों पर अत्याचार किए, मंदिरों में तोड़फोड़ की। हमारा राजाओं ने अपने जीवनकाल में बहुत संघर्ष किया। औरंजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को बेरहमी से कत्ल किया, ऐसे व्यक्तित्व के लिए महाराष्ट्र के लोगों के मन में यह भाव है कि ऐसे व्यक्ति का कहीं कोई नामो-निशान न हो।”