logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकार महाराष्ट्र में निवेश का सिर्फ दिखावा कर रही, तंज कस्ते विजय वडेट्टीवार बोले- पिछले MOU का क्या हुआ जवाब दें


नागपुर: वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम में महाराष्ट्र में सवा 6 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्तव मिले हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सरकार और निवेश करने वाली कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। राज्य में एक दिन में मिले इतने बड़े प्रस्ताव से एक तरफ जहां  सरकार की वाहवाही हो रही तो दूसरी ओर विपक्ष ने इसे सिर्फ एक दिखावा बताया। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य में नए निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए पिछले निवेश को लेकर भी सवाल उठाये। तंज कस्ते हुए वडेट्टीवार ने पिछले ढाई सालों में हुए समझौते मेसे कितने जमीन पर उतरे उसकी जानकारी की मांग भी की है।

विजय वडेट्टीवार ने कहा कि 2024 में दावोस में हुए करार की 3.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश में से महाराष्ट्र को वास्तविक रूप से कितनी निवेश प्राप्त हुई, इसकी जानकारी सरकार को जनता के सामने रखनी चाहिए। अब फिर से नए निवेश की बात हो रही है लेकिन  जब तक उद्योगपति इस निवेश को लेकर काम शुरू नहीं करते, तब तक इसे केवल घोषणा ही माना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में  नए  उद्योग शुरू होने से पहले उसके गुजरात जाने पर अपने अंदाज में सरकार पर निशाना साधा।  वडेट्टीवार ने कहा की अगर गुजरात को इसका पता चलेगा तो  बड़े निवेश अपने राज्य में लेकर चला जायेगा।