logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: रेत माफियाओं को रोकने की कोशिश कर रही सरकार, राजस्व मंत्री बावनकुले बोले - लगाया जाएगा मकोका, होंगे तड़ीपार


अकोला: सरकार रेत माफियाओं को रोकने की कोशिश कर रही है और रेत माफियाओं के खिलाफ मकोका और तड़ीपार जैसी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने इस बात की जानकारी दी है। अकोला में आयोजित भाजपा मंडल बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि रेत माफियाओं पर कार्रवाई होगी। रेत नहीं मिलती है तभी रेत माफिया तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें प्रचुर मात्रा में रेत मिलेगी और जल्द ही हम नई अच्छी रेत नीति की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सख्त कानून लाया जाएगा।

महाविकास अघाड़ी की आलोचना करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि यह अकुशल नेताओं की चौकड़ी बन गई है। बावनकुले ने विपक्षियों की चुटकी लेते हुए कहा कि जो नेता जनता के बीच जाकर काम नहीं कर सकते, वे मशीन को दोष दे रहे हैं।

शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे की सराहना के बारे में बात करते हुए बावनकुले ने इस सराहना का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने का मतलब यह है कि एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे से बेहतर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि इसका यही मतलब है और इसीलिए आदित्य ठाकरे जल्दबाजी में राहुल गांधी से मिलने चले गए। अब उन्होंने धमकी दी है कि वह शरद पवार से नहीं मिलेंगे।

आज नगर विकास बैठक में एकनाथ शिंदे अनुपस्थित थे। इस पर बोलते हुए बावनकुले ने कहा कि महायुति में कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि मीडिया ऐसी खबरें दिखा रहा है कि वे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जब तक देवेंद्र फड़णवीस मुख्यमंत्री हैं तब तक हमारी महायुति काफी हद तक मजबूत है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया है कि तब तक कहीं कोई चिंगारी नहीं फूटेगी।