logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकार मराठा समाज के साथ, बिना रुकावट के देना चाहते हैं आरक्षण: उद्योग मंत्री उदय सामंत


नागपुर: नागपुर में मीडिया से उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि हम कहीं से भी बिना किसी रुकावट के मराठा समाज को आरक्षण देना चाहते हैं.

सामंत ने कहा, “मैं खुद जरांगे पाटिल से मिला था. मराठा आरक्षण कोर्ट में खड़े होकर दिया जाना है. देवेंद्र फड़णवीस ने कोशिश की थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह टिक नहीं सकी. मराठा आरक्षण का इतिहास भी यही है. इसलिए शिंदे जी के नेतृत्व में आरक्षण दिया गया. हम कहीं से भी बिना किसी रुकावट के आरक्षण देना चाहते हैं.”

उद्धव अवसाद से ग्रसित 

उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि वह अवसाद के कारण ऐसा बोल रहे हैं. सामंत ने कहा कि उद्धव ठाकरे हमेशा कोसते रहते हैं, ताने मारते रहते हैं, बताइये वो कब कोसते नहीं हैं. अब उनके पास कोई विषय नहीं है. 

मंत्रिमंडल विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है. मेरा भी मानना ​​है कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री एक साथ बैठेंगे और जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे.

सामंत ने कहा, “प्रधानमंत्री ने शिरडी का दौरा किया. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जो प्रयास किये वो आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुए. किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश पहले किसी ने नहीं की.” 

देखें वीडियो: