logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कोकाटे के बयान पर महायुति सरकार किसानों से मांगेगी माफ़ी, बावनकुले बोले- मुआवजा देना हमारा कर्तव्य


नागपुर: किसानो को लेकर कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के बयान पर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी लगातार कोकाटे पर हमला बोल रहे हैं। वहीं अब इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बयान की निंदा करते हुए किसानों से माफ़ी मांगने की बात कही है। शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, "किसी भी मंत्री को किसानों के जख्मों पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए। किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। उन्हें मुआवजा देना सरकार की जिम्मेदारी है।"

बावनकुले ने आगे कहा कि, "सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के नुकसान का व्यापक आकलन कर किसी भी किसान को सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा। हम अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे।" वहीं कोकाटे के बयान पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि, मुझे नहीं पता की उन्होंने ऐसा क्यों कहा है, लेकिन अगर कोकाटे ने कुछ कहा है तो हम सरकार के तौर पर किसानों से माफी मांगेंगे।"

उद्धव गुट की कोई जरुरत नहीं

लोकसभा में बहुमत के सवाल पर बावनकुले ने कहा कि, "हमें उद्धव गुट से पूछने की कोई जरुरत नहीं है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बहुमत की सरकार है, हमें उद्धव के पास जाने की क्या जरूरत है? ऐसा सवाल भी बावनकुले ने पूछा? 

उद्धव ठाकरे की पार्टी को लेकर दावा करते हुए बावनकुले ने कहा कि, "उद्धव ठाकरे के गुट के कई लोग मंगलवार को पार्टी छोड़ रहे हैं। उनमें से कुछ एकनाथ शिंदे के साथ जाएंगे जबकि कुछ हमारे साथ आएंगे।" उद्धव द्वारा वक्फ बिल क विरोध में मतदान करने एक सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, "वे महाराष्ट्र की जनता के साथ तथा विधेयक का विरोध करके प्राप्त वोटों के साथ बेईमानी कर रहे हैं।"