logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ST Salary: सरकार ने एसटी कर्मचारियों की तनख्वा में की कटौती, मिलेगी मात्र 56 प्रतिशत राशि


नागपुर: निधि की कमी के चलते एसटी महामंडल ने कर्मचारियों को दी जाने वाली तनख्वाह में कटौती की है जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया है. महामण्डल का तर्क है की उसने निधि की कमी के चलते ये निर्णय लिया है लेकिन कर्मचारी इस तर्क को मानाने को तैयार नहीं है. उन्होंने पूरी तनख्वाह की मांग की है ऐसा नहीं होने पर आंदोलन पर जाने की तैयारी दर्शायी है.

मार्च के महीने में एसटी महामंडल के कर्मचारियों को 56 प्रतिशत की तनख्वाह दी गयी. इसमें 44% की कटौती की गयी. महामण्डल ने इसके पीछे निधि की कमी को जिम्मेदार बताया है. लेकिन कर्मचारी इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी में है.

कर्मचारियों के संगठन का कहना है की जब उन्होंने पूरा काम किया है तो इस तरह की कटौती का कोई तर्क ही नहीं बनता। संगठन के मुताबिक महामंडल पर पहले से ही कर्मचारियों के कई तरह के भत्ते वर्षो से लंबित है. गुरुवार को कर्मचारियों ने महामंडल के खिलाफ नारेबाजी की और शुक्रवार से ये सभी काला फीता बांधकर कामकाज करने वाले है. मार्च महीने की तनख्वाह जो 7 तारीख को मिलती है वो कर्मचारियों को 9 तारीख को मिली उसमे भी 44 % की कटौती की गयी.