logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: विधानसभा में गूंजा यवतमाल में जारी अवैध धंधों का मुद्दा


नागपुर: विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान यवतमाल के विधायक ने यवतमाल शहर एवं जिले में अवैध धंधों का मुद्दा उठाया। उन्होंने तालिका अध्यक्ष के समक्ष अमृत जल आपूर्ति योजना के साथ-साथ फसल बीमा का मुद्दा भी उठाया। 

विपक्ष के प्रदर्शन के बाद जब सभा भवन का काम सुचारू रूप से चल रहा था। विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने यवतमाल शहर और जिले में जीरो आवर में अवैध व्यवसायों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के आशीर्वाद से शहर सहित जिले भर में गांजा, रेत तस्करी, विभिन्न गंभीर अपराध आदि फल-फुल रहे हैं।

उन्होंने अध्यक्ष के संज्ञान में यह बात लाई कि भू-माफियाओं द्वारा किस प्रकार कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. वहीं, मंगुलकर ने कहा कि इस सबके लिए सीधे तौर पर जिला पुलिस बल के कुछ अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार हैं.

दिलचस्प बात यह है कि यवतमाल के अपराध का दंश पहले भी संसद में सुना गया था. कुल मिलाकर आज विधानसभा भवन में स्थानीय विधायक द्वारा कहा गया मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा.

विधायक ने पुलिस की मिलीभगत से चल रहे कुकृत्य पर ऊँगली उठाई. यह सवाल उठाते हुए मंगुलकर ने सीधे तौर पर पुलिस अधिकारी अविनाश ढोणे का नाम लिया, जिससे जिला पुलिस बल में काफी हलचल मच गई है.