logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आज शाम तक आएगी विधान परिषद् प्रत्याशियों की सूची, बावनकुले बोले- तमाम पहलुओं को देखकर उम्मीदवार होता तय


नागपुर: लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में विधान परिषद् के चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। आगमी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मौजूदा विधान परिषद् के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले ने उम्मीदवारों की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, आज शाम तक उमीदवारों की सूची जारी हो सकती है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, उम्मीदवारों का चयन करते समय उस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए किसी कुशल व्यक्ति को उम्मीदवार दिया जाएगा।

रविवार को बावनकुले मुंबई में होने वलै भाजपा कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए  उन्होंने यह बात कही। बावनकुले ने कहा, "विधान परिषद की सूची आज शाम तक आने की संभावना है. हमारी कोर कमेटी में 18 से 20 नामों पर चर्चा नहीं हुई है, कुछ लोग अनुमान के आधार पर सूची तैयार करते हैं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि किसे मौका मिले।"

बावनकुले ने आगे कहा, "विधान परिषद में उम्मीदवारों का नामांकन करते समय उस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए किसी कुशल व्यक्ति को उम्मीदवार दिया जाएगा। कानून पारित करने में अनुभव के साथ सामाजिक न्याय के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाले उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।" हालांकि, बावनकुले ने यह भी कहा कि, लेकिन आखिरकार केंद्रीय संसदीय बोर्ड इस पर फैसला करेगा।

गृहमंत्री शाह के साथ होगी बैठक 

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बावनकुले ने कहा, "बैठक मुंबई में विधानसभा चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में है. इसमें 21 सदस्यों की कोर कमेटी है और उनकी बैठक होती है. चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक है. महाराष्ट्र में चुनाव को किस तरह से देखा जाए यह भूमिका होगी।14 जुलाई को पुणे में व्यापक राजनीतिक कार्यकारिणी की बैठक है।" इसी के साथ उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूगी में बैठक होने की जानकारी भी दी।